बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चार घंटे में मिले दो नाबालिग भाई, चितरंगी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सिंगरौली। थाना चितरंगी क्षेत्र के बेलहवा गांव से लापता हुए दो नाबालिग भाइयों को पुलिस ने सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चों की उम्र आठ और छह वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को दोनों बच्चे अपनी सात वर्षीय बहन के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहवा गए थे। दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई स्कूल से घर के लिए निकले, लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए चितरंगी थाने में सूचना दी गई।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 471/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने पूछताछ और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बच्चों के गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम केकराव में होने की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button