बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वच्छता ही सेवा अभियान में रिहंद संकुल की महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

कबाड़ से उपयोगी उत्पाद तैयार कर स्वच्छता, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

सिंगरौली  / कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संघ प्रिय के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रिहंद संकुल स्तरीय संगठन, सीधी खुर्द में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं ने खराब एवं अनुपयोगी प्लास्टिक बोतलों तथा अन्य कबाड़ सामग्री का पुनः उपयोग करते हुए कुर्सियां, गमले एवं अन्य उपयोगी सामग्री तैयार कर अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता समूह की महिला सदस्यों द्वारा स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार अपनाने की शपथ ली गई तथा प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वच्छता के संबंध में दिए गए संदेश का वाचन किया गया। इसके पश्चात महिलाओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रैली के माध्यम से आमजन से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जनपद सदस्य, संकुल स्तरीय संगठन की पदाधिकारी, स्वच्छता समूह की महिलाएं, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button