बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, चार लोग सुरक्षित

बैढ़न से इलाज कराकर सुलियरी लौट रहा था एक ही परिवार, अचानक फटा वाहन का अगला टायर

सिंगरौली। सरई तहसील अंतर्गत सुलियरी गांव के पास मंगलवार तड़के एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गए। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार सुलियरी गांव का एक परिवार बैढ़न से इलाज कराकर तड़के करीब 4 बजे चार पहिया वाहन से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही वाहन का अगला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी तथा पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अचानक टायर फटने से हुए हादसे के बावजूद बड़ा नुकसान नहीं होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Author

Related Articles

Back to top button