ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एससी-एसटी छात्रावास की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, पानी-सफाई की समस्या का आरोप

माड़ा क्षेत्र में छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार और छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग

सिंगरौली। माड़ा क्षेत्र स्थित एससी-एसटी छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों की समस्याएं सामने आई हैं। आरोप है कि छात्रावास में पर्याप्त पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई है।

छात्र हित से जुड़े लोगों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने, नियमित साफ-सफाई और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि छात्र पढ़ाई करने के लिए छात्रावास में रहते हैं और उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलना जरूरी है।
मामले को लेकर भीम आर्मी सहित छात्र हित से जुड़े लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Author

Related Articles

Back to top button