बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

परिवहन विभाग की कथित अवैध वसूली के विरोध में आप का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट के सामने धरना, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली, 6 अक्टूबर। जिले के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और चेकपोस्टों पर कथित अनियमितताओं एवं अवैध वसूली के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल, आप जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) रतिभान प्रसाद सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो का हवाला देते हुए परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि 5 हजार रुपये की रसीद के बावजूद कथित रूप से इससे अधिक राशि वसूली जा रही है। आप नेताओं ने कहा कि इससे ऑटो, टैक्सी सहित छोटे-बड़े वाहन चालक और मालिक परेशान हैं।

पार्टी ने रीवा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से सिंगरौली का प्रभार वापस लेकर स्थायी जिला परिवहन अधिकारी की पदस्थापना, कथित अवैध वसूली पर रोक और ऑफलाइन रसीद व्यवस्था बंद कर ऑनलाइन शुल्क प्रणाली लागू करने की मांग की।

इसके अलावा सीमा चेकपोस्टों पर भारी वाहनों से कथित वसूली की जांच, वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच तथा तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग भी ज्ञापन में की गई। प्रदर्शन में विवेक कुमार, संजय शाह, शिवा शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button