बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईएमआरएस बरगवां के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

नीरज सिंह ने जीते तीन स्वर्ण व दो रजत, उदय लाल ने रिले में हासिल किया स्वर्ण

सिंगरौली, 5 अक्टूबर। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) बरगवां के विद्यार्थियों ने नर्मदापुरम के भरगदा, केसला में आयोजित 5वीं ईएमआरएस राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के छात्र नीरज सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। उन्होंने लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ तथा 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोला फेंक और ऊंची कूद में रजत पदक अपने नाम किया।

इसी प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के छात्र उदय लाल ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सिंगरौली रेखा पांचाल, विद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

खिलाड़ियों की सफलता में कोच गीता राजपूत के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी सराहना की गई। विद्यालय पहुंचने पर दोनों विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button