जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 7 एवं 8 अक्टूबर को
जनसंख्या गणना के सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सिंगरौली 6 अक्टूबर 2026/ जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला सिंगरौली द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 9रू30 बजे से सायं 6रू00 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मई 2026 में पूर्ण किया जा चुका है। आगामी फरवरी 2027 में होने वाली मुख्य जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुविभागीय जनगणना अधिकारियों, नगर निगम, चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।













