बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. विनोद कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अर्थी को दिया कंधा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सरदारपुरा स्थित आराधना भवन पहुंचकर दिवंगत सामाजसेवी श्री विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्री विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनकी अर्थी को कंधा दिया।

आराधना भवन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री चिंतामणि मालवीय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत श्री विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button