बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूर्व विधायक सुभाष रामचरित वर्मा ने सोशल मीडिया पर गिनाए अपने कार्य

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष रामचरित वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बरगवां सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया है।

पूर्व विधायक ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान कुछ समय कांग्रेस सरकार और उसके बाद कोरोना महामारी का दौर आया। कोरोना काल में बरगवां सहित विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की समस्या का सामना करना पड़ता था। मरीजों और उनके परिजनों को एंबुलेंस के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था।

सुभाष रामचरित वर्मा के अनुसार, उन्होंने तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में एंबुलेंस की आवश्यकता का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद एंबुलेंस उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। उन्होंने इसे कोरोना काल में क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

पूर्व विधायक ने बरगवां में ओवरब्रिज के कार्य सहित अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि सीमित कार्यकाल के बावजूद कई कार्य धरातल पर दिखाई देने लगे थे।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कई काम पूरे नहीं हो सके। उन्होंने जनता से कहा कि यदि उन्हें दोबारा अवसर मिलता है तो अधूरे रह गए कार्यों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button