बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अवसर, 7 से 9 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

 

सिंगरौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा, नई बहुएं तथा पूर्व में किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाए पात्र नागरिक इस अभियान का लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और रिपीटेड श्रेणी में शामिल मतदाताओं में से जो नागरिक वास्तव में पात्र हैं और किसी कारणवश उनका नाम मतदाता सूची से छूट गया है, उन्हें भी नाम जुड़वाने का अवसर दिया जा रहा है।

7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर

विशेष अभियान के तहत 7, 8 और 9 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक इन शिविरों में अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नए प्रावधानों के तहत अब नाम जोड़ने के लिए घोषणा-पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। पात्र नागरिक केवल फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Author

Related Articles

Back to top button