बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

दिल्ली में विपक्षी सांसदों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में पैदल मार्च, मानव श्रृंखला बनाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

सिंगरौली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्षी सांसदों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर ने अंबेडकर चौक पर काला दिवस मनाया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, पुतला दहन रोकने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए गए तथा वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा और पुतला दहन किया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर मानव श्रृंखला बनाई और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पांच मिनट का मौन रखकर संविधान, लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। इसके पश्चात शहर में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और विपक्ष की आवाज को सम्मान देने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार : प्रवीण सिंह चौहान

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों के साथ की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन को स्वीकार नहीं करेगी। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रदर्शन में रेणु शाह, राम अशोक शर्मा, सुरेश कुमार दुबे, रुपेश चंद्र पांडे, रामशिरोमणि शाहवाल, के.डी. सिंह, आशुतोष सिंह, मनोज दुबे, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बी. त्रिपाठी, शाहिद खान, शालिनी श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह परिहार, बंतो कौर, सुष्मा वर्मा, विनीता कुशवाहा, अवनीश दुबे, सुदामा साकेत, रामनिवास तिवारी, प्रेमसागर मिश्र, आशीष अग्रहरि, जे.पी. सिंह, सुरेंद्र साकेत, अरविंद दुबे, संदीप शाह, मनोज शाह, रविंद्र शाह, अजय सिंह चंदेल, गंगा शाह, रविंद्र शर्मा, संतोष सोनी, अनिल शाह, प्रहलाद शाह, उग्रसेन शर्मा, उसेद सिद्दीकी, राम पुकार शाह, कमल प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, अभिजीत द्विवेदी, अभय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button