बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस चौकी सासन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

अभिलेखों की समीक्षा कर अपूर्ण दस्तावेज समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी जानीं

सिंगरौली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, दैनिक पुलिस कार्यप्रणाली और संधारित अभिलेखों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने चौकी में रखे विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। जिन रजिस्टरों में आवश्यक प्रविष्टियां और पूर्तियां शेष थीं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधाओं, रहन-सहन, कार्य संबंधी व्यवस्थाओं और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उसका उचित समाधान किया जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए अनुशासन, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार, बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी और सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button