बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा-संकल्प अभियान के तहत कन्या विद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित

राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री, मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली,। सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को पूरी लगन, अनुशासन और एकाग्रता के साथ अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय एवं शैक्षणिक सहायता भी दी जा रही है।

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल साह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पार्षद सीमा जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button