बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

15 हजार सीमेंट की बोरियों से तैयार की मां दुर्गा की भव्य आकृति

कैमोर प्लांट में अदाणी सीमेंट की अनूठी पहल, आसमान से दिखाई देता है मां दुर्गा का स्वरूप

सिंगरौली। शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर अदाणी सीमेंट ने मध्य प्रदेश के कैमोर स्थित प्लांट में 15,000 सीमेंट की बोरियों से मां दुर्गा की विशाल आकृति तैयार की है। ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’ अभियान के तहत बनाई गई इस आकृति में अंबुजा सीमेंट और एसीसी की बोरियों का इस्तेमाल किया गया है। इनका कुल वजन लगभग 750 टन है।

करीब 70×70 फीट क्षेत्र में तैयार इस आकृति को बनाने में लोगों ने कुल 12,600 घंटे श्रम किया। जमीन से देखने पर सीमेंट की बोरियां अलग-अलग नजर आती हैं, लेकिन आसमान से देखने पर मां दुर्गा का भव्य स्वरूप दिखाई देता है। इसमें उनका मुकुट, आंखें और दस भुजाएं विशेष रूप से उकेरी गई हैं।

कंपनी ने इस अनूठी रचना को डिजिटल फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया है। अभियान में एसीसी की भरोसे की विरासत और अंबुजा सीमेंट की मजबूती को मां दुर्गा की शक्ति के प्रतीक से जोड़ा गया है।

कैमोर में एसीसी सीमेंट प्लांट की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। क्षेत्र में रामलीला की पुरानी परंपरा रही है। कंपनी की इस पहल को स्थानीय आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button