थाना मोरवा में ली गई शांति समिति की बैठक

सिंगरौली- आगामी त्योहारों नवरात्रि ,दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मोरवा परिसर में एसडीओपी अमित कुमार (आईपीएस) के अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी डॉo ज्ञानेंद्र सिंह के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ।
जिसमें पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधि क्षेत्र की गणमान्य लोग पूजा कमेटियों के पदाधिकारी, डीजे संचालक व स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। जिनकों त्योहारों को भक्ति व शांति से मनाने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के लिए कई अहम बातें बताई गईं।डीजे तय मानकों के हिसाब से बजेंगे, अश्लील गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूजा कमेटी सदस्यों को पांडालों में CCTV कैमरे व पूजा कमेटी के वालंटियर भी श्रद्धालुओं के सुरक्षा के मध्य नजर तैनात रहेंगे। वहीं हर पंडाल में एक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थाना परिसर में अग्निशमन वाहन ड्राइवर के साथ तैनात रहेंगे। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु समझाईस दी गई।











