सीधी

16 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला की कहानी कर ली समाप्त…

16 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला की कहानी कर ली समाप्त…

सीधी सिहावल।  जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजगढ़ में एक फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसमें एक 16 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राधिका भुजवा पिता पिता रवि शंकर भुजवा उम्र 16 वर्ष निवासी मेढौली की रहनें वाली थी। घर की स्थिति कमजोर होने की बजह से माता पिता बाहर रह कर जीविका चलाने के लिएं रहते थें। जिसकी बजह से राधिका राजगढ़ में अपनी मौसी के घर बचपन से हीं रहकर पठन-पाठन करतीं थीं।

 

बीते रात अज्ञात कारण बस घर के अंदर छत के सीलिंग में लगे चुल्ले से दुपट्टा बांधकर फंदा बनाकर झूल गई जिसमे उसकी मौत हो गई।

 

सुबह होते ही घर के सदस्यों ने देखा तो वह फंदे से लटक रही थी तब जाकर हल्ला गुहार मच गई। परिजनों ने उसके घर के सदस्यों को जानकारी देते हुए थाना अमिलिया पुलिस को सूचना की जानकारी दी गई।

पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव का परीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर सिहावल मर्चुरी हाउस भेज कर पोस्टमार्टम कराते हुएं शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button