बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

महिला की हत्या से मोरवा में फैली सनसनी

सब्बल से सिर पर वार कर आरोपी हुआ फरार, जांच में जुटी मोरवा पुलिस

पोल खोल सिंगरौली

मोरवा थाना क्षेत्र के सीईटीआई समीप एक 30 वर्षीय महिला के सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है। जानकारी अनुसार आरोपी अजय दास ने पड़ोस में रहने वाली कुसुम देवी पति अमर सिंह चौहान के सर पर सब्बल से वार कर मौके से फरार हो गया।

दोनों ही पड़ोसी थे और आरोपी ने इस घटना को गली में अंजाम दिया। महिला की चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़े और पड़ोसियों द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर लोगों द्वारा मोरवा थाने को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शक के आधार पर कर दी हत्या
बताया जाता है कि आरोपी अजय दास की पत्नी एक माह पूर्व घर से भाग गई थी। उसे शक था की कुसुम देवी की बातों में आकर वह घर से भागी है। इसी द्वेष में वह उससे नाराज था और दोपहर मौका पाकर उसने उसे पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दी जा रही दबिश
इस हत्याकांड में आरोपी की धर पकड के लिए मोरवा निरीक्षक ने विभिन्न टीमों का गठन किया है, जो जिले के विभिन्न क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लॉज समेत सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

इनका कहना है
घटना की जानकारी मिली है, जयंत चौकी में जीरो में अपराध पंजीबद्ध हुआ है। मामले के खुलासे के लिए विभिन्न टीमों का गठन हुआ है, अभी आरोपी की तलाश जारी है।
उमेश प्रताप सिंह
निरीक्षक
थाना मोरवा

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button