बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीधी-सिंगरौली हाईवे पर गड्ढे बने हादसों की वजह, टमाटर लदा 407 वाहन पलटा

जियावन डाड़ के पास सुबह 5 बजे हुआ हादसा, चालक घायल; लाखों रुपये के माल के नुकसान की आशंका

सिंगरौली/देवसर। सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल सड़क अब वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देवसर क्षेत्र के जियावन डाड़ के पास टमाटर से लदा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को सामान्य चोटें आईं, जबकि वाहन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक MP 66 G 1714 छिंदवाड़ा से टमाटर लेकर आ रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए गड्ढों की तत्काल मरम्मत और अधूरे सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Author

Related Articles

Back to top button