बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वाटर कूलर बना शोपीस, मरीज पेयजल के लिए परेशान

सिंगरौली। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई, वार्डों में पंखों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में नियमित साफ चादरें, चालू पंखे और बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं अस्पताल परिसर में विवाद और दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतों को देखते हुए पुलिस चौकी स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई गई है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को राहत देने की अपील की है।













