बड़ी खबर

आर्य महिला संगठन ने आयोजित की हिंदी वाचन प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को समृद्ध करना

मनोज शर्मा,

पोल खोल चंडीगढ़

आर्य महिला संगठन चण्डीगढ़,पंचकूला और मोहाली समाज भलाई के लिए कार्य कर रही है। महर्षि दयानंद सरस्वती के कार्यों को आगे बढ़ाने में यह संगठन हमेशा तत्पर रहता है।

इसी कड़ी में उन्होंने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन,दरिया चंडीगढ़ में हिंदी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के आरंभ में उषा जीवन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम बताए। भिन्न-भिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सुहासिनी और अभिदीप को  क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान मिला।

जबकि कुलदीप,हिमांशु और दिव्यांशी को तृतीय स्थान मिला। 9 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आर्य महिला संगठन की ओर से सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शोभा सोबती ने महर्षि दयानंद सरस्वती के कार्यों का संक्षिप्त परिचय दिया। नीलम धमीजा ने बहुमूल्य अनुभवों को बच्चों के साथ सांझा किया। निर्मल रहेजा व यशकीर्ति ने योग्य निर्णयाक की भूमिका निभाई।

इस मौके पर सुदर्शन चौहान,उषा गुप्ता,निर्मल रहेजा,यश कीर्ति और मधु जसूजा भी उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आर्य महिला संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को समृद्ध करना और विद्यार्थियों में लिखने,पढ़ने एवं समझने की कला को विकसित करना था।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button