बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद की पहल से मासूम के गले से निकला सिक्का

सिंगरौली। ग्राम बघोर निवासी 3 वर्षीय प्रियांश साकेत के गले में सिक्का फंसने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से चर्चा कर शीघ्र उपचार की पहल की। चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए महज 5 मिनट में बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल दिया। मासूम के सुरक्षित होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियांश साकेत भाईलाल साकेत का पुत्र है। सिक्का गले में अटकने से बच्चा परेशान हो गया था और परिजन घबराकर उसे अस्पताल ले आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने चिकित्सकों से तत्काल उपचार शुरू करने का आग्रह किया। इसके बाद चिकित्सा टीम ने बिना देरी किए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और सिक्का बाहर निकाल लिया।
मासूम की स्थिति सुरक्षित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने संकट की घड़ी में सहयोग और तत्परता दिखाने के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रति आभार जताया। घटना ने आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने के महत्व को भी रेखांकित किया।

Author

Related Articles

Back to top button