बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
मस्जिद मार्केट से बाइक चोरी

सिंगरौली। वैढ़न थाना क्षेत्र के मस्जिद मार्केट के पास 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे अज्ञात चोर बजाज पल्सर 125 बाइक चोरी कर ले गए। बलियरी निवासी विकास साकेत ने 7 नवंबर को वैढ़न थाने में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। चोरी गई बाइक काले रंग की वर्ष 2026 मॉडल है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 64 एवी 4870 है। पीड़ित के मुताबिक बाइक फाइनेंस पर खरीदी गई थी और उसकी किस्त हर महीने जमा कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर बाइक तलाशने की गुहार लगाई है।













