बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई, दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो वायरल

कोतवाली थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुई घटना, मारपीट की वजह फिलहाल अज्ञात

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवक को सड़क किनारे पटककर बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और मारपीट की नौबत क्यों आई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना के बाद वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले की जांच किए जाने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों के खिलाफ क्या वैधानिक कार्रवाई करती है।

Author

Related Articles

Back to top button