बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर सिंगरौली परिवहन विभाग द्वारा अभियान जारी

पोल खोल सिंगरौली
सिंगरौली आरटीओ विक्रम सिंह राठौर के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी है।चेक पॉइंट टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस अभियान में शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं समाजसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पारदर्शिता का वातावरण बनाया जा सका।रोड सेफ्टी इंफोर्समेंट टीम ने विभिन्न चेक पॉइंटों पर भ्रमण कर यातायात नियमों का उल्लंघन व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की है।
मालवाहक वाहन, टैक्सी पासिंग गाड़ियाँ एवं यात्री बसों में ओवरलोड व बिना अनुमति परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई, जिससे सरकारी राजस्व की वसूली भी की गई है। ऑफ लाइन चालान आज दिनाक तक एक लाख पैतीस हज़ार आठ सौ रुपये एकत्रित किये गए है और ऑनलाइन चालान सात लाख ब्यालिश हज़ार तीन सौ रुपये किया गया है
⸻
📍 कार्यवाही का विवरण
•एनटीपीसी परियोजना की फ्लाई ऐश (राखड़) का नियमित परिवहन भारी वाहनों से मुख्य मार्ग — विन्धनगर, जयनगर, तेलगवा — से किया जाता है।
इस मार्ग पर अवैध रूप से संचालित वाहनों एवं ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। • बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स जमा किए अन्य प्रांतों से राखड़ का परिवहन किया जा रहा था जिनपर कार्यवाही की गई है आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ एवं चेकपॉइंट प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा “नियम विरुद्ध बसों, टैक्सियों, ऑटो व मालवाहक गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।भविष्य में और कठोर कदम उठाए जाएंगे।अभियान अगले आदेश तक निरंतर जारी रहेगा।”













