बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के 28 गांवों में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती

10वीं पास महिलाओं को मिलेगा मौका, 16 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन; आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित

सिंगरौली। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 28 ग्रामों में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। तीनों विकासखंडों के चयनित गांवों में एक-एक आशा कार्यकर्ता नियुक्त की जाएगी। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थी 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।आवेदन मध्यप्रदेश ई-सेवा पोर्टल eseva.mp.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। इच्छुक महिलाएं स्वयं आवेदन करने के साथ नजदीकी कियोस्क या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए भी आवेदन जमा कर सकती हैं।

10वीं पास होना अनिवार्य
भर्ती के लिए आवेदिका का मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 1 नवंबर 2026 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

इन गांवों में होगी भर्ती
विकासखंड देवसर के जोवगढ़, धौहनी, पठारीदह, पेडरा, फुलझर, बघवुड़वा और छदना सहित 7 गांवों में नियुक्तियां होंगी। चितरंगी विकासखंड के बसाही, झोखा, अकला, डिघवार, भीष, आमाचुआ, कुल्हुईया, खैरहनी, पिपरखडिया, बंजारी और बरिगवा सहित 11 गांवों को शामिल किया गया है।इसी तरह बैढ़न विकासखंड के खेराही, बंधा, शासन, सितुलखुर्द, छत करम, जरोधा, बनौली, भुड़कुड़, कचरा और रक्की सहित 10 गांवों में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button