कांग्रेस पार्टी का जिलास्तरीय पंचायत चौपाल कार्यक्रम बभनी में संपन्न, पूर्व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष जगताप भाई रहे मुख्य अतिथि

सिंगरौली- कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी पर्यवेक्षक सिंगरौली एवं पूर्व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष जगताप भाई के मुख्य आतिथ्य में पंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पंचायत अध्यक्षों के साथ पंचायतों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जगताप भाई ने सभी पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत ही कांग्रेस की जड़ है।
पंचायत मजबूत होगी तो बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करें और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। इस दौरान संगठन सृजन अभियान, पंचायत कमेटी के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सरस्वती सिंह, शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, कविता पांडे, राजकुमार दीपांकर, सोनम सिंह, कमलेशवती सिंह, दरोगा पाठक, केशव सिंह, वंशमणि वर्मा, भाईलाल शर्मा, रणबहादुर सिंह, अरूण जायसवाल, तुलसी यादव, समेत जिला कांग्रेस आलाकमान से लेकर मंडलम पदाधिकारी एवं पूरे जिले भर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी पंचायत अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।












