बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गौ सेवा संस्थान पशु चिकित्सालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

संयुक्त व्यापार मंडल ने गौसेवा के लिए 5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया, मल्हार पार्क के व्यापारियों ने गायों को खिलाया गुड़ और केला

सिंगरौली :गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण का संदेश देने वाला पावन पर्व गोपाष्टमी गौ सेवा संस्थान पशु चिकित्सालय परिसर बैढ़न में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौ पूजन के साथ गौसेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, गौसेवकों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक के नागेन्द्र बहादुर सिंह, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी, उपाध्यक्ष अभिलष जैन, सचिव अजय जायसवाल सहित सदस्य पवन बरेलिया, मनोज गोयल, शैलेंद्र जायसवाल, दीपक गुप्ता, अशोक सांवरिया एवं भुवनेश्वर प्रसाद अग्रहरि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में समर्पण आनंद ग्रुप की ओर से विद्या सिंह, सुब्रत झा, रेखा सिंह एवं आशा तिवारी ने सहभागिता की। वहीं महिलाओं में रेखा अग्रवाल, सरला अग्रवाल, आशा सांवरिया एवं निर्मला देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

गौ सेवा संस्थान की ओर से सुरेन्द्र लोहिया, नितिन पाण्डेय, उत्कर्ष सिंह, अभय जैन, राहुल गुप्ता एवं डॉ. सुरेश गुलवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संयुक्त व्यापार मंडल ने दिया 5 हजार रुपये का सहयोग

गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से गौसेवा के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से व्यापार मंडल ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ गौ संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में सहयोग का संदेश दिया।

व्यापारियों ने गायों को खिलाया गुड़ और केला

गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह मल्हार पार्क के व्यापारियों द्वारा गौ माता को गुड़ एवं केले खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। व्यापारियों ने श्रद्धा भाव से गौसेवा करते हुए पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से गौ माता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने गौसेवा को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की सहभागिता ने सामूहिक सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया।

Author

Related Articles

Back to top button