बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवा संगम रोजगार मेले में 206 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

73 आवेदकों का मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं अप्रेंटिसशिप के लिए हुआ चयन

सिंगरौली, 17 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संघप्रिय (आईएएस) के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पचौर बैढ़न में किया गया।जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं ने सहभागिता की। रोजगार की तलाश कर रहे बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने मेले में उपस्थित होकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया तथा काउंसिलिंग के माध्यम से रोजगार एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

आयोजित रोजगार मेले में कुल 9 संस्थाओं एवं कंपनियों द्वारा 206 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिसमें 9 महिला आवेदक भी शामिल हैं। वहीं युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं अप्रेंटिसशिप के लिए 73 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 119 आवेदकों को करियर काउंसिलिंग के माध्यम से रोजगार एवं भविष्य में करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई सिंगरौली के प्राचार्य एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री ऋषभ सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी श्री शिव सुमन मिश्रा एवं श्री सत्यम विश्वकर्मा, जिला रोजगार कार्यालय से काउंसलर श्री सुदामा प्रसाद, श्री कृष्णचंद्र एवं श्री संजीव सिंह, उद्योग विभाग से श्री अनंत लक्ष्मण बाकड़े सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं आवेदक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button