बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 245 आवेदन प्राप्त

प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सिंगरौली, 17 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अस्थाना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में जांच की आवश्यकता है, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदकों को संतुष्ट करने वाला गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संघप्रिय, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button