बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा प्रतियोगिता का उद्देश्य

सिंगरौली,। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से लीड डिग्री कॉलेज, बैढ़न में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना के निर्देशन तथा स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संघप्रिय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन एवं क्विज के माध्यम से अपने ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लीड डिग्री कॉलेज के प्राचार्य श्री आर.के. झा, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्वाचन मास्टर ट्रेनर श्री अरुण चतुर्वेदी, सामाजिक विकास विशेषज्ञ (DMF) श्री अवनीश पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button