बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल

कूनो में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हुई

 

श्योपुर। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के लिए उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने 4 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है।

इस उपलब्धि को भारत में चीता पुनर्वास कार्यक्रम की प्रगति के रूप में देखा जा रहा है। नए शावकों के जन्म से कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण के केंद्र में आ गया है। अब वन विभाग के सामने इन नन्हे शावकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्राकृतिक वातावरण में उनकी सुरक्षित परवरिश सुनिश्चित करने की चुनौती है।

प्रोजेक्ट चीता को मिली नई सफलता

देश में चीतों को फिर से बसाने के उद्देश्य से करीब 4 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई थी। इसके तहत विभिन्न चरणों में अफ्रीकी देशों से चीतों को भारत लाकर कूनो नेशनल पार्क में बसाया गया। शुरुआती दौर में चीतों के अनुकूलन और स्वास्थ्य को लेकर कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों, विशेषज्ञों और वनकर्मियों की निरंतर निगरानी एवं प्रबंधन के बीच अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी उपलब्धि है और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई दी।

Author

Related Articles

Back to top button