बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां संदीपनी विद्यालय के निर्माण मेंगवां संदीपनी विद्यालय के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बाउंड्रीवाल समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और विद्यालय के आसपास से अतिक्रमण हटाने को कहा

सिंगरौली/जन विश्वास अभियान के तहत देवसर तहसील मुख्यालय में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बरगवां में निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय भवन एवं परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बाउंड्रीवाल निर्माण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसका कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि विद्यालय परिसर सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सके।

कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जल निगम अथवा नगर परिषद के अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यालय के आसपास किए गए अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।वहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए पीआईयू के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक परिसर उपलब्ध हो सके।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button