बेलगाम रफ्तार में सड़क छोड़ नदी में जा गिरा भारी वाहन, बाल-बाल बचा चालक
हादसे के वक्त सामने कोई राहगीर नहीं होने से टली बड़ी दुर्घटना, भारी वाहनों की रफ्तार और संचालन पर उठे सवाल

सिंगरौली। जिले में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही का एक मामला सामने आया है। एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे नदी में जा पहुंचा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि घटना के समय सामने से कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन सड़क छोड़कर नदी में जा गिरा। चालक की जान बचने से राहत जरूर मिली, लेकिन इस घटना ने जिले में भारी वाहनों के संचालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि भारी वाहनों की गति और चालकों की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे?
इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी चालक के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी राहगीर के हताहत होने की जानकारी नहीं है।











