बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
निगाही कॉलोनी से 2 नाबालिग किशोर लापता, परिजन परेशान
19 नवंबर की रात से आदित्य कुमार वर्मा और संकल्प द्विवेदी का नहीं मिला सुराग, नवानगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र की निगाही कॉलोनी से 16 वर्षीय दो किशोर आदित्य कुमार वर्मा और संकल्प द्विवेदी 19 नवंबर की रात से लापता हैं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं।

सूचना मिलने पर नवानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और परिजन दोनों किशोरों की तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदित्य कुमार वर्मा या संकल्प द्विवेदी दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर: 7354602922, 9826441965, 8461971298 दोनों किशोरों की तलाश में मदद के लिए इस समाचार को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।











