बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्ट्रीट लाइट खराब है तो सीधे करें शिकायत, नगर निगम ने जारी किए वार्डवार नंबर

 

सिंगरौली। शहर में बंद या खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए अब नागरिक सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। नगर पालिक निगम सिंगरौली ने वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जिम्मेदार उपयंत्रियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है। इसके तहत अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि शिकायत मिलने पर मरम्मत की कार्रवाई शीघ्र की जा सके।

वार्डवार शिकायत संपर्क नंबर

वार्ड 1 से 11: जितेंद्र कुमार, सब इंजीनियर – 9905722012

वार्ड 12 से 22: जयशंकर नीरज – 8871618462

वार्ड 23 से 33: शंभू पनिका – 7354259980

वार्ड 34 से 45: विशाल खत्री, उपयंत्री – 8319091628

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वार्ड की स्ट्रीट लाइट बंद या खराब होने पर संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। जारी नंबरों पर कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही संपर्क किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से रात में अंधेरे के कारण सड़क और गलियों में होने वाली परेशानी को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button