बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हनुमान मंदिर समिति ने पुष्पवर्षा कर किया सिख समाज का सम्मान

प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत, शॉल और श्रीफल भेंटकर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

सिंगरौली। प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का बैढ़न स्थित हनुमान मंदिर समिति ने भव्य स्वागत किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान शॉल और श्रीफल भेंटकर सिख समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।

सिंगरौली जिले के बैढ़न, जयंत और मोरवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। हनुमान मंदिर समिति की ओर से किए गए सम्मान से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।
इस आयोजन ने धार्मिक सौहार्द, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के आदर्शों को स्मरण करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गोविंद प्रसाद पाण्डेय, आचार्य अनुज धर द्विवेदी, डॉ. डीके मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, रामेश्वर राजू गुप्ता, शिव कुमार पाण्डेय, राजकुमार आहूजा, सुमित पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, अरुण जायसवाल, अमरदीप भारुका, वीरेन्द्र गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button