बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर के कटौली गांव में घर के अंदर मिला विशालकाय अजगर, परिवार में दहशत

महेश साहू के घर में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम को दी गई सूचना

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत हर्रा चंदेल अंतर्गत ग्राम कटौली में एक ग्रामीण के घर में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, कटौली निवासी महेश साहू के घर में अचानक एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। बताया गया कि वन विभाग के रेंजर अभिषेक त्रिपाठी को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने और अजगर को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल परिवार और आसपास के लोगों में भय का माहौल है तथा सभी वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button