बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मेगा पेप टॉक और नुक्कड़ नाटक से एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा

विंध्यनगर। कार्यस्थल पर गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी विंध्याचल में 25 नवंबर 2026 को कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) क्षेत्र में मेगा पेप टॉक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माह के मूल मूल्य ‘समग्र गुणवत्ता एवं सुरक्षा’ तथा एनटीपीसी सुरक्षा माह के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) चंद्र भूषण ओझा, महाप्रबंधक (रसायन) टी.एन. सीतारमण, अपर महाप्रबंधक (सीएचपी) ए.के. मंडल और अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) वी.एच. राव माद्दीपटला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एम. सुरेश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सतर्कता बरतने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्म-अनुशासन, दुर्घटना रोकथाम और सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम में श्रमिकों ने अपने दैनिक कार्यों से जुड़े सुरक्षा अनुभव साझा किए। वहीं, वी.एच. राव माद्दीपटला ने कार्यस्थल की सुरक्षा और व्यावसायिक जोखिमों के विभिन्न पहलुओं पर पेप टॉक प्रस्तुत की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी रचनात्मक ढंग से गुणवत्ता एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर सुरक्षित कार्यपद्धतियों के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले 35 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल ने कार्यस्थल पर सामूहिक जिम्मेदारी और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Author

Related Articles

Back to top button