बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संवैधानिक मूल्यों के सम्मान में एनटीपीसी विंध्याचल में मनाया गया संविधान दिवस

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 26 नवंबर 2026 को प्रशासनिक भवन परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश ने हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आयोजन में महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (टीएस एवं परियोजनाएं) देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (रसायन) टी.एन. सीतारमण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) चंद्र भूषण ओझा तथा मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) अनिरुद्ध सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा विभागाध्यक्षों, यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की।

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल आदर्शों के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने, जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर उनके अनुरूप आचरण करने का संकल्प दोहराया गया।

Author

Related Articles

Back to top button