यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; 4 शहरों को मिले नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए चार प्रमुख शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए हैं। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई नियुक्तियों के तहत जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा), मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और किरण एस. को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज, अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडे को डीआईजी अलीगढ़ रेंज और आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर रेंज नियुक्त किया गया है।
डॉ. गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद, सुनीति को एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ और आकाश तोमर को एसपी डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया गया है।
एसपी और अन्य पदों पर भी बदलाव
नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडे को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ, अमित कुमार प्रथम को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ और त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ, सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीसी गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी यूपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ और दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
अन्य नियुक्तियां भी घोषित
सतपाल अंतिल को एसएसपी अयोध्या, कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, प्रीति यादव को सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा और पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है। वहीं नीतू को एडीसीपी लखनऊ और अमित कुमावत को एडीसीपी आगरा पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।













