मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, संघ प्रचारक की मौत

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है।

मृतक की पहचान चुरहट निवासी 22 वर्षीय विवेक मिश्रा के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। विवेक मिश्रा ग्राम हार्य चंदेल के रहने वाले थे। उनके पिता शिवनाथ मिश्रा आरएसएस देवसर के खंड कार्यवाह हैं।
जियावन थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच खोभा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। विवेक मिश्रा अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सामने दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण विवेक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने विवेक और उनकी बाइक को कुचल दिया और मौके से आगे निकल गया।

घटना के तुरंत बाद घायल विवेक को जियावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बैढ़न ट्रॉमा सेंटर और बाद में बनारस रेफर किया गया। हालांकि रेफर के दौरान ही विवेक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर एनएच-39 के एक लेन पर अवैध कब्जा होने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button