सीधी

दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ, एफआईआर…

दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ, एफआईआर…

अमित कुसमी सीधी जिले के कुसमी बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता के दुकान में दिनांक 6.11.2025 शाम करीब 6:30 बजे दुकानदार एवं उनके सहयोगियो के साथ लाठी गड्ढों से मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देकर बताया कि चारों आरोपी शराब के नशे पर मेरी दुकान पर आए थे और जबरदस्ती कपड़ा मांग रहे थे मेरे इनकार करने के बाद अचानक बातचीत करते मेरे ऊपर भड़क गए और मेरे एवं मेरे बड़े पिता यज्ञ नारायण गुप्ता के साथ मारपीट करने लगे जिससे मेरे बड़े पिता जी यज्ञ नारायण गुप्ता की हालत गंभीर हो गई है।

मारपीट करने वाले आरोपी
रमेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाय के साथ में मारपीट करने वाले लोग जिसमें अजय कुमार सिंह, प्रसुन्न सिंह, दिलीप कुमार सिंह एवं मनोज सिंह यह चारों लोग लाठी डंडों से मारपीट किये है।

 

इन धाराओं पर अपराध दर्ज
मामले की शिकायत दुकानदार के द्वारा थाना कुसमी में पहुंचकर की गई जिस पर थाना कुसमी में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (वी)115 (2) 351 (3) 3/5 इन धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है एवं कुसमी पुलिस जांच विवेचना कर रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button