कृष्ण के चमत्कार से मां यशोदा हुईं भ्रमित–श्री महराज,भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप का दर्शन कर श्रोता हुए मनमुग्ध…

कृष्ण के चमत्कार से मां यशोदा हुईं भ्रमित–श्री महराज,भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप का दर्शन कर श्रोता हुए मनमुग्ध…
संजय सिंह मझौली
भगवान कृष्ण अपने जन्म से ही लीला सुरु कर दिए थे लेकिन मां यशोदा भ्रमित तब हुईं जब उन्होंने अपने मुंह में उन्हें संपूर्ण विश्व का दर्शन कराया तब उन्होंने माना कि साक्षात नारायण हरि ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया है।उक्त प्रसंग जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में रामचंद्र निर्मला तिवारी के आवास पर उनकी माता बेटीबाई तिवारी पति स्व कौशल प्रसाद तिवारी के मरणोपरांत वार्षिक स्मृति में आयोजित भागवत कथा पुराण यज्ञ के पांचवें दिन व्यास पीठ से कथा प्रवक्ता कुलगुरु के बाबा स्व राम सरण शास्त्री के आशीर्वाद से एवं गुरु रमाकांत मिश्रा(महराज) के सानिध्य में उनके पुत्र आचार्य पवन भाई मिश्रा श्रीधाम वृंदावन व तपोधाम चित्रकूट के द्वारा भागवत प्रसंग में बताया गया।

आगे कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीला,बालहठ,मां यशोदा का मनुहार,गोपियों का स्नेह,कृष्ण विवाह जैसे प्रसंग को भजन संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया।
संगीत मंडली में आर्गन में नंदकिशोर,हारमोनियम में महेश गौतम,तबला में राम जी एवं पैड में संतोष अपने प्रस्तुति देते हैं।
कथा का शुभारंभ आज 4 नवंबर मंगलवार से हुआ है जिसका समापन(चढ़ोत्तरी) 10 नवंबर 2025 एवं हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम 11 नवंबर को निर्धारित किया गया है। कथा प्रवचन का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम तक नित्य जारी रहेगा।कथा के पांचवें दिन प्रमुख रूप से राजेंद्र तिवारी पूर्व सरपंच ताला,रमेश तिवारी पूर्व बी ई ओ,ईश्वरचंद्र तिवारी,अखिलेश पांडेय,उमेंद्र तिवारी एड,प्रदीप दीक्षित,त्रिवेणी तिवारी,रोहणी प्रसाद तिवारी,पवन तिवारी एड,कौशलेंद्र तिवारी,राम लखन गुप्ता,देव मणि बैश,कोदूलाल गुप्ता,कामता दीक्षित,महादेव बैश,महावीर बैश,देवेश द्विवेदी,प्यारेलाल गुप्ता,छोटेलाल बैश,राम किशोर गुप्ता,अतुल तिवारी,रमेश बैश,रामकृष्ण तिवारी,आदि उपस्थित रहे।













