
ढाका। बांग्लादेश की कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के अमीर (प्रमुख) शफीकुर रहमान ने कहा है कि पार्टी में किसी महिला के प्रमुख बनने की संभावना नहीं है। अल जज़ीरा को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि धार्मिक दायित्वों और जैविक अंतर के कारण यह संभव नहीं है।
शफीकुर रहमान ने कहा कि पुरुष और महिला की भूमिकाएं ईश्वर प्रदत्त हैं और इनमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी संसदीय चुनावों में जमात-ए-इस्लामी की ओर से कोई भी महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेगी।
महिला उम्मीदवारों की संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे बांग्लादेश की राजनीतिक और सांस्कृतिक संरचना से जुड़ा विषय बताया, साथ ही भविष्य के लिए तैयारी किए जाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को होने वाले बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव महिलाओं की कम भागीदारी और अवामी लीग की गैर-भागीदारी के कारण चर्चा में हैं।













