मध्य प्रदेशसिंगरौली

कुएं में मिला महिला का शव, परिजनों ने पिता-चाची पर अवैध संबंधों को लेकर लगाए गंभीर आरोप

सिंगरौली।बैढ़न थाना क्षेत्र के सासन हनुमान मंदिर इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय राजकुमारी शाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने किया शव बरामद
सूचना मिलते ही सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव कुएं से बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका की बहन पूजा शाह ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि मृतका के पिता और चाची के बीच अवैध संबंध थे, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। इसके चलते पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। बताया गया कि इस संबंध में पहले भी कई बार पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थीं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज
सासन चौकी प्रभारी ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई अन्य मामला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author

Related Articles

Back to top button