सीधी

एस आई आर लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग का सराहनीय कदम, शत प्रतिशत नागरिक ले भाग — विधायक रीती पाठक…

एस आई आर लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग का सराहनीय कदम, शत प्रतिशत नागरिक ले भाग — विधायक रीती पाठक…

बी एल ओ के सहयोग से प्रमाणिक मतदाता सूची बनाने में बी एल ए 2 करें सहयोग — देव कुमार
भाजपा का बी एल ए 2 प्रशिक्षण संपन्न…

सीधी। विधानसभा स्तरीय बी एल ए 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें प्रत्येक मतदाता के नाम की शुद्धता और सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। आप जिस बूथ पर अपना वोट डालते हैं वहां नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर आपसे संपर्क करेगा, यदि नहीं करता है तो भाजपा कार्यकर्ता बी एल ए -2 के माध्यम से अपना फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से बी एल ए प्रत्येक तय किए गए बी एल ओ से संपर्क करके शुद्ध और प्रामाणिक मतदाता सूची तैयार करवाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे योग्य और निर्धारित मापदंड को पूर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से ना चुके।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर एस आई आर क्रिया के अंतर्गत नवीन वोटर लिस्ट तैयार कर रहे हैं। इस वोटर लिस्ट में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस कार्य में सहयोग करें।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने जिले के प्रत्येक मतदाता से अपील की है कि वह मतदाता सूची शुद्धिकरण में अनिवार्य रूप से भाग ले। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक था। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चुनाव आयोग के इस फैसले की तारीफ करते हुए एस आई आर की प्रक्रिया में पार्टी की कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से बताया।

 

4 दिसंबर तक होगा मतदाता सूची का शुद्धिकरण — डॉक्टर त्रिपाठी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एस आई आर प्रक्रिया के जिला संयोजक डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मतदाता शुद्धिकरण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर अर्थात बी एल ओ घर-घर जा रहे हैं। वह कम से कम तीन बार आपके घर जाएंगे। उन्हें आपको सहयोग करते हुए दिए गए फार्मो को अच्छे से भरकर जमा करना है। 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उसके पश्चात दावा आपत्ति व अन्य प्रक्रियाएं होगी। 6 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। डॉ त्रिपाठी ने कहा की टोली बनाकर घर-घर जाकर बी एल ओ के सहयोग से प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम जुड़वाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर प्रमुख इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक पुष्पराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय,सेमरिया मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, कुचवाही मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चौहान, अमरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, बरमबाबा मंडल अध्यक्ष सुबेदास यादव, प्रभारी सुधीर शुक्ला, उमाशंकर यादव , मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, प्रभाशंकर शर्मा, पूजा सिंह कुशराम, सरकारी प्रतिनिधि संजय विश्वकर्मा एवं प्रत्येक बूथ के बी एल ए 2 उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button