सीधी

मोटरसाइकिल से ढुल रही सोननदी की रेत,कुछ घाटों से तो चौबीस घंटे निकाली जा रही रेत..

मोटरसाइकिल से ढुल रही सोननदी की रेत,कुछ घाटों से तो चौबीस घंटे निकाली जा रही रेत..

सोनघड़ियाल और पुलिस कर रही नजरअंदाज,अमिलिया थाना क्षेत्र का मामला…

पोल खोल पोस्ट सीधी:-
सोननदी का सीना चीरकर माफिया बेखौफ होकर छलनी करते हुए खुलेआम रेत निकाल रहे है।यह सिलसिला लगातार जारी है, पर इस पर किसी के द्वारा अकुंश नहीं लगाया जा रहा है।सोननदी में सक्रिय रेत माफिया मोटरसाइकिल के माध्यम से घाट के किनारे तक रेत लेकर आ रहे हैं और उसके बाद बोरियों में भरकर रोड तक लाकर स्टॉक किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब जिम्मेदारों के सामने हो रहा है, परंतु सब कुछ देखने के बावजूद उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध ली है।

जिम्मेदारों ने साध ली चुप्पी
अमिलिया थाना अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन घाट हैं,जहां पर दर्जनों की संख्या में रोजाना माफियाओ द्वारा रेत निकासी करने मे लग जाते हैं। वहीं मोटरसाइकिलो के जरिए रेत चोरी का नया हथकंडा अपनाया जा रहा है जहां एक माफिया दर्जनों बाइके रखकर नाबालिग बच्चो से दिन-रात रेत चोरी करवाई जा रही है।सोननदी से लगे घाट से खुलेआम रेत चोरी का सिलसिला जारी है। रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन हो या रात कभी भी रेत निकालने लगते हैं। रेत माफिया की कारगुजारियों पर अकुंश लगाने वाले भी चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह है कि रेत खनन का अवैध कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा है।
*मादक पदार्थों की सप्लाई जमकर हो रही*
अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आसपास न केवल रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, बल्कि मादक पदार्थों की सप्लाई भी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगा होने के कारण आसपास गांजा,कोरेक्स, स्मैक और शराब की तस्करी की जाती है।बाजार मे शाम ढलते ही गांजा पीने वाले लोग पहुंचने लगते हैं। यहां पर सीधे गांजा सप्लाई की जाती है। इतना ही नहीं, उन्हें पीने के लिए सुरक्षित स्थान भी मुहैया कराया जाता है। अवैध कारोबार की जानकारी जिम्मेदारों को भी है,परंतु वो चंद रुपयों के लालच में खामोश हैं।

सैकड़ों बोरियों में रेत का स्टॉक
सोननदी से रेत चोरी करके पहले उसे घाट के किनारे ले लाया जाता है। उसके बाद मजदूर लगाकर बोरियों में भरवाया जाता है। वहीं मजदूर रेत से भरी बोरियों को मोटरसाइकिल से रोड तक लाकर स्टॉक कर रहे हैं। इनसे जब रेत के संबंध में पूछा जाता है तो वे वहां से भाग खड़े होते हैं।खड़बड़ा,सेहुड़ा, बगेरी,तितली,गेरुआ, बघोर,रामपुर घाट से प्रतिदिन रेत चोरी का खेल जारी है। रसूखदारों की क्षत्रछाया में रेत माफिया पूरी तरह से बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।

चोरों का पता लगाया जा रहा है
जब जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से सोननदी से रेत चोरी होने के संबंध में जानकारी चाही जाती हैं तो अधिकारियों का रटा रटाया जबाब यही रहता है कि हमारी टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है, रेत माफियाओ के संबंध मे जानकारी जुटा रही है,सोननदी घाट में रेत चोरी की सूचना मिलने पर हमारी टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

ग्रामीणों मे आक्रोश:-
सोननदी मे घड़ियाल मर रहे हैं और माफिया रेत की तस्करी कर रहे हैं।वही सूत्र बताते हैं कि हिनौती के पमरिया गांव मे तो माफियाओं के द्वारा ग्रामीणों को विरोध करने पर वाहन से कुचल देने की धमकी सरेआम दी जा रही है।ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई जा रही है।

बीट प्रभारियो की भूमिका संदिग्ध:-
ग्रामीणों ने सोनघड़ियाल अभ्यारण्य व पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया है कि सोननदी के घाटों से रेत चोरी करवाने मे बीट प्रभारियो की भूमिका रहती है।ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया है कि संबंधित बीट प्रभारी यह तय करने लगे हैं कि किस दिन रेत निकालनी है और किस दिन नहीं निकालनी है।मजे की बात तो यह है कि बीट प्रभारी अपनी रात्रिकालीन ड्यूटी मे खुलेआम रेत चोरी करने छूट दे देते है।अगर इसी प्रकार का रवैया चलता रहा तो क्षेत्र मे किसी दिन कोई बड़ी घटना घटने की संभावनाएं हो सकती है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button