सीधी

प्राथमिक शाला भदौरा के पहुंच मार्ग मे अतिक्रमण ,दो किलो मीटर घूमकर बच्चे पहुंच रहे विद्यालय…

प्राथमिक शाला भदौरा के पहुंच मार्ग मे अतिक्रमण ,दो किलो मीटर घूमकर बच्चे पहुंच रहे विद्यालय…

अमित श्रीवास्तव पोल खोल कुसमी

सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का हाल यदि देखा जाए तो काफी जर्जर हालात पर कई प्राथमिक विद्यालय कुसमी विकासखंड में मिलेंगे और यदि गंभीरता से शाला स्थिति शासकीय भूमि की जांच हो तो आपको विद्यालय की भूमि मे अतिक्रमण ही होना मिलेगा । जो रास्ते वर्षो से चालू है वहां उन रास्तों में भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर रास्ता ही अवरूद्ध कर दिया है।जबकि शासन के सख्त आदेश है कि कहीं भी रास्ता अवरूद्ध करना होना यदि पाया गया तो संबंधित प्रशानिक अधिकारी विधिवत जांच और कार्यवाही करेंगे।

 

कुछ ऐसा ही मामला प्राथमिक विद्यालय भदौरा का है जहां पूर्व में भदौरा होते हुये पहुंच मार्ग बर्षो से था लेकिन कुछ सालों से अतिक्रमणकारियो के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया जिससे रास्ते की चौड़ाई मात्र दो फीट ही छोड़ी गई वह भी जाली युक्त खम्भो से किनारे किनारे पिलर से रूध दिया गया है जिससे वाहन तो दूर छात्र-छात्राओं को पैदल आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे छात्र ढाई से 2 किलोमीटर दुआ डोल होकर घूम कर कठनाइयों और परेशानियों के साथ भदौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंच रहे है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
विकासखंड कुसमी के प्राथमिक शाला भदौरा में पहुंच मार्ग को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच मार्ग जो अतिक्रमण कर लिया गया है इससे आने जाने वाले छात्र छात्राओ एवं टीचरों को काफी दिक्कत के सामना करना पड़ रहा है। बताया यह जा रहा है कि जो बच्चे भदौरा के हैं वह उस मार्ग से कई वर्षो से उनका आना-जाना विद्यालय में होता रहा है लेकिन अब भदौरा के छात्रों को 2 किलोमीटर घूम कर विद्यालय जाना पड़ रहा है।जिसको लेकर अभिवावक परेशान हैं। मामले पर ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय पटवारी और खण्ड प्रशासन को अवगत कराया है मगर अभी तक छात्र हित में कुछ निष्कर्ष निकलता नहीं दिखा स्थिति कई सालों से यथावत बनी है।

शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय भदौरा सहित आसपास के शासकीय भूमि पर भी अतिक्रमण कारियो ने अपना कब्जा जमाया हुआ है जिस पर भी राजस्व विभाग कोई कठोर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है स्थिति से ऐसा प्रतीत होता हैं कि अधिकारी सब जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं लोगो का मानना है कि भदौरा में यदि शासकीय भूमि की सही तरीके से नपाई एवं जांच की जाए तो सैकड़ो एकड़ भूमि शासकीय निकलकर आएगी और प्रशासन को फायदा होगा वहीं कुछ समाजसेवी प्रशासन के इस कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही कब तक में हो पाएगी।


इनका कहना है
प्राथमिक शाला भदौरा तक पहले पहुंच मार्ग था अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया अब रास्ता बहुत सकरा हो गया है। छोटे-छोटे प्राथमिक के बच्चों को 2 किलोमीटर दूर दुआडोल गांव से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है काफी दिक्कत है प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए।

रमेश कुमार टाडिंया
पूर्व छात्र प्राथमिक विद्यालय भदौरा वर्तमान भाजपा नेता मंडल कुसमी

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button