सिंगरौली

योक्सी डांस स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, शुरू हुई डांस व जुम्बा क्लासेस

 

सिंगरौली। अम्बेडकर चौक स्थित स्टेट बैंक गनियारी के ऊपरी तल पर योक्सी डांस स्टूडियो का दो दिसंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। स्टूडियो का उद्घाटन डांस टीचर योक्सी के माता-पिता द्वारा फीता काटकर किया गया।

डांस स्टूडियो में डांस के साथ-साथ जुम्बा क्लास भी संचालित की जाएगी। स्टूडियो का संचालन डांस टीचर योक्सी द्वारा किया जाएगा, जहां बच्चों और युवाओं को आधुनिक व पारंपरिक डांस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में नीतू मिश्रा, स्वाती, नंदिता, बिमला, रश्मी, अनामिका, मनोरमा शाहवाल, मनोज द्विवेदी, संजय खान, फरदीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्टूडियो के शुभारंभ पर योक्सी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button