मध्य प्रदेशसिंगरौली
बीज के नमूने अमानक मिलने पर चार बीज विक्रेताओ को लायसेंस निरस्त

सिंगरौली – जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में खाद एवं बीज विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का सघन अभियान चलाकर नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। जिसका परीक्षण परिणाम उपरांत आज बीज के 04 नमूने अमानक आने पर बीज के प्रतिष्ठानों मेसर्स शाहवाल बीज भण्डार खुटार ,मेसर्स शाहू बीज भण्डार बैढ़न, मेसर्स हैदराबाद बीज भण्डार बैढ़नएवं श्याम बीज भण्डार टूसाखांड, बैढ़न के लायसेंस निरस्त किये गए। खाद एवं बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद एवं बीज के दुकानदारो को समझाईस दिया गया है कि उच्च गुणवत्तायुक्त बीज कृषकों को उपलब्ध कराये साथ ही निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर वैधानिक मापदण्ड अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।













